फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jogindra Bank will provide loan facility on mobile

Solan News: जोगिंद्रा बैंक मोबाइल पर देगा ऋण सुविधा

Wed, 18 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को छोटा उद्योग शुरू करने के लिए औपचारिकताएं घटाईं
विज्ञापन

सीजीटी-एमएसई को मंजूरी, बिना जमीन गिरवी मिलेगा लोन
कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी
जोगिंद्रा बैंक की वार्षिक साधारण बैठक प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के ग्राहकों को अब ऋण लेने के लिए बैंक शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बैंक जल्द ही मोबाइल नेट बैंकिंग में कई नई सुविधाएं जोड़ने जा रहा है। इसमें मोबाइल लोन बैंकिंग प्रमुख है।
इसके तहत ग्राहक मोबाइल फोन से ही लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा से बैंक के करीब 2.50 लाख खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यह निर्णय बैंक की 88वीं वार्षिक आम साधारण बैठक (एजीएम) में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बैंक के अधिवक्ता चेयरमैन मुकेश शर्मा ने की। एजीएम वित्त वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियों और भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में सहकारी समितियों के 209 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वर्तमान में बैंक की 35 शाखाएं और दो एक्सटेंशन काउंटर चल रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में 87वीं आम सभा में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें क्रेडिट गारंटी फंड्स फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (सीजीटी-एमएसई) को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत अब युवा स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से बिना जमीन गिरवी रखे लोन ले सकेंगे। इससे पहले बैंक में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से शून्य है एनपीए
चेयरमैन मुकेश शर्मा ने वित्त वर्ष 2024-25 के वित्तीय आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि बैंक का कुल साइज 2,139 करोड़ रुपये हो गया है। जमा राशि 1,427 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। 711 करोड़ रुपये के लोन वितरित किए गए हैं। आरबीआई की ओर से निर्धारित सीआरएआर 9 फीसदी के मुकाबले बैंक की सीआरएआर 17.05 फीसदी है। प्रोविजन कवरेज रेशो 100 फीसदी है।
बैंक का नेट एनपीए बीते तीन वर्षों से शून्य है, जबकि ग्रास एनपीए 2.78 फीसदी दर्ज किया गया है। बैंक का शुद्ध लाभ 20.02 करोड़ रुपये और नेटवर्थ 140.24 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
एजीएम में शेयर होल्डर प्रतिनिधियों ने लोन बढ़ाने और बैंक के विस्तार को लेकर सुझाव दिए। प्रबंधन ने बताया कि जिले में 37 शाखाएं और काउंटर संचालित हैं। भविष्य में विस्तार के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में बैंक में कथित फ्रॉड का मुद्दा भी उठा, जिस पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जांच में कोई फ्रॉड नहीं पाया गया, केवल आरोप थे। भविष्य में भी किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

ये रहे मौजूद
एजीएम में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन गिरीश नड्डा, निदेशक योगेश भारतीय, संजीव कौशल, रोशन वर्मा, लाज किशोर, लक्ष्मी ठाकुर, विजय ठाकुर, पितांबर नेगी, प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed