फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jogindra Bank will now provide all types of insurance services

Solan News: जोगिंद्रा बैंक देगा अब सभी प्रकार की इंश्योरेंस सेवाएं

Sat, 04 Jan 2025 11:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से किया करार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा सहकारी बैंक में भी अब सभी तरह के इंश्योरेंस हो सकेंगे। बैंक को बीते साल भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण से सभी प्रकार की इंश्योरेंस करने का लाइसेंस प्राप्त हुआ था। इसके तहत जोगिंद्रा बैंक ने सभी नामी कंपनियों से टेंडर प्रक्रिया के तहत आवेदन मांगे थे। इंश्योरेंस के सभी सेक्टर में आवेदन बैंक प्राप्त हुए। इसके उपरांत मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग साइन होने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने बताया कि बैंक का पहला करार केयर हेल्थ इंश्योरेंस से हुआ। इनका एक्सपोजर देश के ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इस कंपनी के फाउंडर सदस्य और इंडिया के कंपनी हेड अतुल साबरवाल ने शुक्रवार को बैंक के हेड ऑफिस आकर बैंक से करार किया। अब जोगिंद्रा बैंक अपने मूल्यवान ग्राहकों को हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ सभी प्रकार की इंश्योरेंस सेवाएं प्रदान करेगा। यह कंपनी कॉरपोरेट सेक्टर में भी सभी कर्मचारियों की ग्रुप इंश्योरेंस कर सकती है, जिससे कंपनी के कर्मचारी भी हेल्थ इंश्योरेंस में स्वयं को कवर कर सकते हैं। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद, रणवीर राणा, बैंक के एजीएम कुलदीप सिंह, रामपॉल, गुरमीत सिंह, भारत भूषण और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed