{"_id":"83f073a346b00f50e6812b6a77888409","slug":"job-fair-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ युवाओं को मिलेगा रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ युवाओं को मिलेगा रोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 26 Feb 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशस्वी एकेडमी फॉर स्किल्स संस्था 4 मार्च को आईटीआई सोलन में जॉब फेयर लगाएगी। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियां युवाओं को सीखो और कमाओ योजना के तहत रोजगार मुहैया करवाएंगी। साथ ही युवाओं को स्किल बढ़ाने के मकसद से सीखने का भी मौका मिलेगा।
यशस्वी एकेडमी फॉर स्किल के एचआर हैड धैर्यशील काले ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से सोलन में 4 मार्च को लगाए जा रहे जॉब फेयर में बहुराष्ट्रीय कंपनियां लोरियल, जॉनसन एंड जॉनसन और ग्लेनमार्क बड़ी कंपनियों के लिए युवाओं की भर्ती होगी।
उन्हें जॉब के साथ फार्मास्यूटिकल प्रोडक्शन टेक्नीशियन और मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन फॉर कास्मेटिक्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एनसीवीटी के तहत प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योजना के तहत हर छात्र को 65 सौ रुपये मानदेय दिया जाएगा। संस्था इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में इस योजना के तहत 18 हजार छात्रों को रोजगार दे चुकी है तथा हिमाचल में यह उनकी पहल है। इसके लिए सरकार से अनुमति मिल चुकी है।
बताया कि इस योजना में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी दसवीं, जमा दो या आईटीआई पास होने चाहिए। इस मौके पर विश्वेश कुलकर्णी, एसके अंबिके, प्रदीप तूपे, निशा वर्मा, राजू पांडे, राजेश, रमेश, हरीश, देवेंद्र, रेखा प्रसाद, योगेश और श्रीकांत मौजूद रहे।