{"_id":"66d9aa52c60f4fbfb20c46cc","slug":"jitendra-won-the-title-of-alakhdata-dangal-solan-news-c-176-1-ssml1040-127977-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जितेंद्र ने जीता अलखदाता दंगल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जितेंद्र ने जीता अलखदाता दंगल का खिताब
Thu, 05 Sep 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के प्लासी में हुई दंगल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। उपमंडल के प्लासी में अलखदाता के नाम पर दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें माली की कुश्ती में जितेंद्र पथरेड़ी ने दीपा मुलापुरिया को पटखनी दी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जितेंद्र ने सोनू सहाड़िया व दीपा मुलापुरिया ने तालिब मलेरकोटला को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दंगल कमेटी ने विजेता जितेंद्र पथरेड़ी को 41000 और उपविजेता दीपा मुलापुरिया को 38000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में करीब 300 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल कमेटी की ओर से 8 लाख की कुश्तियां करवाई गईं।
प्लासी के खेल मैदान में हुई दंगल में बतौर मुख्यातिथि नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, समाजसेवी व युवा नेता हरप्रीत सैनी, पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने शिरकत कर विजेता व उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर बलजिंदर सिंह, उप प्रधान हरिदास शर्मा, करमचंद, मदन शर्मा, छज्जू राम, कमल धामी, कृष्ण लाल, गुरचरण सिंह समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।