फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jila parshid meeting

Solan News: बसों के रूट पर जिप बैठक में हंगामा, अध्यक्ष बोले-झूठ बोल अधिकारी कर रहे गुमराह

Thu, 07 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम से जुड़ीं 11 मदें 2021 से लगातार बन रहीं चर्चा का विषय
विज्ञापन

बिजली, पानी, सड़क, परिवहन समेत अन्य मुद्दों पर गर्माया सदन

वीरवार को हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में परिवहन मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। बैठक के शुरू होने पर सबसे पहले परिवहन की मदों पर चर्चा हुई। इसमें से अधिकतर ऐसी मदें थीं जो 2021 से लगातार बैठक में चर्चा का विषय बनती हैं। इसमें अधिकारी बार-बार यह कहकर बात टाल देते हैं कि एक माह में बस सुचारु हो जाएगी, लेकिन बस नहीं चलती और न ही मद का कोई हल हो पाता है। वीरवार को जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों को झूठ बोलकर गुमराह करने के बारे में कह दिया। साथ ही कहा कि अगर अधिकारी ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं तो पंचायतीराज एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मामला यही शांत नहीं हुआ उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन, परवाणू, नालागढ़ डिपो से आए प्रतिनिधि की भी क्लास लगा दी। हालांकि एचआरटीसी से आए अधिकारियों ने जवाब में कहा कि अधिकारी कभी झूठ नहीं बोलते। नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाती है। बैठक में जिप सदस्य दर्पणा ठाकुर ने ग्राम पंचायत जंगेशु में मसूलखाना से वाया ठारूगढ़, चंद्राणी-परवाणू की बस सेवा शुरू करने को लेकर 19 फरवरी 2022 को लगी मद पर चर्चा की। इस पर आरएम परवाणू ने जवाब दिया कि किसी व्यक्ति ने कोर्ट से स्टे लिया है जब तक यह नहीं हटेगा तब तक बस सेवा शुरू नहीं होगी। सदस्य ने कहा कि इस पर किसी प्रकार को कोई स्टे नहीं है। इसी बीच जिप सदस्य राजेंद्र सिंह ने अधिकारी पर झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। हालांकि अधिकारी ने संबंधित कागजात दिखाए। सदन में मौजूद सदस्यों ने कागजों की जांच की तो पाया कि इसमें स्टे नहीं है।
विज्ञापन


इनसेट
बैठक में असंतुष्ट दिखाई दिए अध्यक्ष
तीन माह बाद आयोजित बैठक में इस बार अध्यक्ष असंतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में नई मदें तब डाली जाएं जब पुरानी मदों पर कुछ काम हो। उन्होंने कहा कि पुरानी मदों पर ही काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिला परिषद सदस्यों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में आने से पहले अधिकारियों को पूरी स्टेटस नोट तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सीवेज की समस्या पर हुई तीखी नोकझोंक
बैठक के दौरान सीवेज समस्या पर अधिकारी और सदस्य में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सदस्य अमर सिंह ने बैठक में सीवरेज प्लांट से फैल रही दुर्गंध का मामले उठाया। उन्होंने कहा कि दुर्गंध के कारण आसपास के घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि वहां आसपास कोई घर नहीं है।

इनसेट
नदारद रहने पर दो को नोटिस
बैठक से नदारद रहने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इनमें लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशासी अभियंता और बिजली बोर्ड नालागढ़ के अधिशासी अभियंता हैं। ये बैठक में अनुपस्थित रहे। अधिकारियों को 15 दिनों में जवाब देने को कहा है।


इनसेट
बिजली मुद्दे पर भी सदन गर्माया
जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने हाडा चंढीयार में बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर बद्दी बिजली बोर्ड के एसडीओ की क्लास लगाई। उन्होंने फिर एसडीओ पर झूठ बोलने का आरोप जड़ दिया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता का कहना है कि बिजली का ट्रांसफार्मर अगले कुछ दिनों में लग जाएगा, जबकि एसडीओ ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed