फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   JIC India organisation organises sanitation drive at tourist place Kasauli

जेसीआई ने कसौली में चलाया सफाई अभियान

Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
JIC India organisation organises sanitation drive at tourist place Kasauli
कसौली में स्वच्छता रैली के दौरान जागरूक करते संस्था के सदस्य। संवाद - फोटो : SOLAN
कसौली (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई इंडिया के जोन-10 के सदस्यों ने शनिवार को कसौली मालरोड बाजार में सफाई अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने सड़कों पर पड़ा कचरा उठाया और पर्यटकों को कचरा नहीं फैलाने पर जागरूक किया।
विज्ञापन

जेसीआई के वरिष्ठ सदस्य सुभाष श्योराण, ट्रेनर चिराग देसाई, शीतल गोसाईं, संजीव तायल, मुकेश पाहवा, जितेंद्र चहल, मनोज जुलानी के निर्देशन में चले सफाई जागरूकता अभियान के दौरान दुकानदारों से आग्रह किया कि वे दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें।
विज्ञापन

पर्यटकों और ग्राहकों को समझाएं कि प्लास्टिक के रैपर, पॉलीथिन कचरे को सड़क पर न फेंकें और डस्टबिन में डालें। सफाई जागरूकता अभियान में हरियाणा से आई छात्रा समृद्धि, कर्मपाल गिल, प्रतीक अग्रवाल, दिग्विजय, मनोज जाखड़, मनिका, आशीष चहल, सुनील सिंघल आदि शामिल हुए। इन सदस्यों ने स्वच्छ कसौली-स्वस्थ कसौली और इतना क्यों शर्माते हो-कचरा क्यों फैलाते हो, के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed