{"_id":"5f89b2a18ebc3e9bd266dee1","slug":"jewellers-in-solan-offering-dicount-and-gifts-for-festive-season-solan-news-sml348567424","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन से पहले गहनों का बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन से पहले गहनों का बाजार गुलजार
विज्ञापन
सोलन। त्योहारी सीजन से पहले सोलन में गहनों का बाजार गुलजार हो गया है। कोरोना काल में ग्राहकों की बाट जोह रही ज्वेलरी की दुकानों में अब ग्राहक उमड़ने लगे हैं। कोविड के बावजूद गहनों की मार्केट में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक सेल 50 से 60 फीसदी तक पहुंची है लेकिन नवरात्र और दिवाली तक इस बाजार में बूम आने की उम्मीद है।
सोलन स्थित ज्वेलरी शोरूम के संचालक त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार आकर्षक छूट और उपहार भी ग्राहकों को दे रहे हैं। कई शोरूम में पांच प्रतिशत से लेकर 18 प्रतिशत की छूट ग्राहकों को दी जा रही है। हर खरीद के साथ उपहार मिल ही रहे हैं। शहरी के अग्रणी स्वर्ण व्यवसायी वर्मा ज्वेलर्स में हर खरीद पर निश्चित उपहार का ऑफर दिया जा रहा है। वर्मा ज्वेलर्स से अक्षय वर्मा ने बताया कि उनके यहां न्यूनतम गोल्ड रेट और न्यूनतम बनवाई शुल्क पर गहने दिए जा रहे हैं।
एसवी ज्वेलर्स से साहिल वर्मा ने बताया कि ग्राहकों को इस बार हर खरीद पर निश्चित उपहार के साथ 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों का रुझान आभूषणों की तरफ बढ़ा है। लोग खरीदारी के लिए बाहर निकलने लगे हैं। इसके अलावा भूषण ज्वेलर्स सोलन से विनय गुप्ता ने बताया कि हर खरीद पर निश्चित उपहार के अलावा पांच से लेकर 18 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्केट खुलने लगी है। दिवाली तक अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।