फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jeep fell into Ashwini ravine, two injured

Solan News: अश्वनी खड्ड में गिरी जीप, दो घायल

Wed, 16 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into Ashwini ravine, two injured
साधुपुल अश्वनी खड्ड में पिकअ। संवाद
लमंगलवार देररात हुआ हादसा, क्रेट लेने जा रहे थे सोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट-चायल सड़क पर साधुपुल में मंगलवार देर रात जीप अश्वनी खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक समेत पिकअप में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पिकअप खाली क्रेट लेकर सब्जी लाने चायल से सोलन की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह साधुपुल पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। जीप अश्वनी खड्ड पन बने पुल पैरापिट को तोड़कर करीब 50 फीट नीचे पानी में जा गिरी।

घटना के समय पिकअप में 32 वर्षीय नितेश और नेपाली मूल का 26 वर्षीय धन बहादुर सवार थे। इस दौरान दोनों घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लगाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि पिकअप ने पलटा नहीं खाया और वह पानी में सीधी ही रही, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed