{"_id":"6a3be7a23c5eed5b6f0b7522","slug":"jassi-gill-and-pawandeep-rajan-to-rock-the-shoolini-fair-solan-news-c-176-1-sln1006-172378-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शूलिनी मेले में जस्सी गिल और पवनदीप राजन मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शूलिनी मेले में जस्सी गिल और पवनदीप राजन मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
अंकुश भारद्वाज, अनुज शर्मा और कपिल शर्मा भी करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, समापन पर आएंगे राज्यपाल
उपायुक्त बोले, मेले की तैयारियां पूरी, खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले का शुक्रवार को विधिवत रूप से शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुक्खू को आमंत्रित किया है, जबकि समापन समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त ने बताया कि पहले दिन विशेष अतिथि के रूप में दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार चौधरी और अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी उपस्थित रहेंगे।
पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन, कुमार साहिल और नीतीश राजपूत आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राजेश त्यागी, बीरबल किनौरा, अजु तोमर और अंकुश भारद्वाज आवाज का जादू बिखेरेंगे। तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल, बबल राय, अनुज शर्मा, स्टेजिंग नौरगिस और कपिल शर्मा मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा। प्रदेश के छह जिलों से आए विभिन्न ग्रुप भी सांस्कृतिक संध्या में भाग लेंगे, जो भाषा विभाग से संबद्ध हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
डीसी ने बताया कि मां शूलिनी की पूजा सुबह 11:00 बजे होगी। मुख्य अतिथि की ओर से कचहरी चौक पर माता की डोली का दोपहर 2:00 बजे स्वागत किया जाएगा। 2:30 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। इसके उपरांत ठोडो ग्राउंड में शाम 4:00 बजे से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताएं सुबह 11:00 बजे से होंगी। इसी दिन पारंपरिक ठोडा नृत्य दोपहर 12:00 बजे होगा। महिला एवं पुरुष पहलवानों की कुश्ती दोपहर 3:00 बजे से होगी। स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होंगी, जबकि सांस्कृतिक संध्या रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा विशेष अतिथि होंगे। तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे हेल्दी बेबी शो और 10:00 बजे डॉग शो आयोजित होगा। दोपहर 3:00 बजे महिला एवं पुरुष कुश्ती के अंतिम मुकाबले होंगे। स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या दोपहर 3:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक चलेगी, जबकि नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगा। अंतिम दिन राज्यपाल के साथ विशेष अतिथि के रूप में कसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद सुल्तानपुरी उपस्थित रहेंगे।
खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी
उपायुक्त ने बताया कि मेले में शतरंज, वॉलीबाल, टेनिस, खो-खो, कबड्डी और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। उधर, नगर निगम ने मेले को लेकर जल आपूर्ति में अस्थायी समायोजन किया है, जिसके चलते बुधवार को कुछ क्षेत्रों में नियमित आपूर्ति प्रभावित रही। निगम के अनुसार मेले के दौरान अतिरिक्त पानी की आवश्यकता रहती है, इसलिए शुक्रवार से आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह सामान्य रहेगी। जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
-टीएसडी वर्मा, एसपी सोलन