फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jal Shakti Mandal re-notified in Dharampur

धर्मपुर में जल शक्ति मंडल हुआ पुन: अधिसूचित

Sat, 16 Mar 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोगों को मिलेगा फायदा, नहीं काटने पड़ेंगे सोलन के चक्कर
विज्ञापन

सोलन मंडल से कटेगा धर्मपुर, परवाणू और सुबाथू का क्षेत्र
भाजपा सरकार ने खोला था मंडल, कांग्रेस सरकार में किया रि-नोटिफाइड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश सरकार ने धर्मपुर में जलशक्ति मंडल की पुन: अधिसूचना जारी कर दी है। आचार संहिता लगने से कुछ समय पहले सरकार ने अधिसूचना जारी की। धर्मपुर में जल शक्ति मंडल खोलने से धर्मपुर, परवाणू, कसौली और सुबाथू क्षेत्र की करीब 42 पंचायतों के लोगों को सीधा काफी फायदा मिलेगा। वहीं धर्मपुर, परवाणू और सुबाथू का क्षेत्र जल शक्ति मंडल से भी कट जाएगा। वहीं जल शक्ति मंडल के पुन: खुल जाने से लोगों की काफी पुरानी मांग भी पूरी हो गई है। अभी तक छोटे काम के लिए भी लोगों को जल शक्ति मंडल सोलन जाना पड़ता था। यदि अधिकारी किसी कारणवश नहीं मिल पाते थे तो लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब लोगों को चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इससे लोगों का समय भी बचेगा। अधिसूचना के जारी होने के बाद कसौली विधायक ने इसे सोशल मीडिया में भी शेयर किया है।
गौर रहे कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जल शक्ति विभाग का धर्मपुर में मंडल खोला गया था। जिसके बाद से सोलन मंडल से संबंधित कागजात जल शक्ति मंडल धर्मपुर को शिफ्ट किए जा रहे थे। लेकिन इतने में सरकार बदल गई और कांग्रेस सरकार ने धर्मपुर मंडल को डी-नोटिफाइड कर दिया। सरकार का तर्क था कि भाजपा सरकार की ओर से चुनाव से पहले ऐसे विभाग खोल दिए थे। जहां न तो स्टाफ था और न ही कोई कार्य हो रहा है। इसके बाद लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्यमंत्री से बात की और मंडल को पुन: खोलने का आग्रह किया। बीते वर्ष परवाणू दौरे के दौरान कसौली विधायक ने मांग को रखा। इसके बाद हाल ही में धर्मपुर दौरे के दौरान भी मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखा। इसके बाद विधायक की मांग को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था और अब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इनसेट
यह पंचायतें होगी शामिल
धर्मपुर की आंजी मातला, गुल्हाड़ी, धर्मपुर, कोटला और सनवारा, गढ़खल की चामियां, गनोल, गढ़खल-सनावर, गढ़खल-कसौली, नाहरी और हुडंग, कुमारहट्टी के अंहेच, बोहली, भोजनगर, बड़ोग, चेवा, कोरों और सुल्तानपुर, सुबाथू के ककड़हट्टी, शडियाना, जाबल-जमलोट, हरीपुर, पट्टा-बरौरी, जाड़ली और कोट, देवठी की देवड़ी, भारती, चामत-भड़ेच, रणों और देलगी, परवाणू के नगर परिषद परवाणू, कोटबेजा, टकसाल, जंगेशू, जाबली और कोटी व बनासर की ग्राम पंचायत बनासर, चम्मो, मेहलों, पट्टा, नारायणी, नेरी कलां और काबाकलां को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जल शक्ति विभाग मंडल धर्मपुर खोलने की अधिसूचना जारी हो गई है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्य धर्मपुर में ही हो जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह खुक्खू का धन्यवाद करता हूं।
-विनोद सुल्तानपुरी
विधायक, कसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed