फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jabli solan heavy rain shopkeeper saved life video

हिमाचल: सोलन के जाबली में दुकान पर अचानक आया भारी पानी, बाहर भागकर दुकानदार ने बचाई जान; वीडियो वायरल

Thu, 03 Sep 2026 12:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 12:41 PM IST
सार

सोलन के धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में सुबह हुई तेज बारिश के दौरान एक दुकान पर अचानक भारी मात्रा में पानी आ गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकानदार दुकान से बाहर निकलकर भागा और अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकानदार के बाहर निकलते ही दुकान के ऊपर से पानी का भारी बहाव आता दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है।

विज्ञापन
jabli solan heavy rain shopkeeper saved life video
जाबली में दुकान पर आया भारी पानी, दुकानदार ने भागकर बचाई जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में सुबह हुई बारिश के दौरान एक दुकान के पास अचानक भारी मात्रा में पानी पहुंच गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकान में मौजूद दुकानदार ने समय रहते बाहर निकलकर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार दुकान से बाहर निकलता है। उसके कुछ ही क्षण बाद दुकान के ऊपर से भारी मात्रा में पानी तेज बहाव के साथ नीचे आता है। अचानक आए पानी से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह हुई बारिश के बाद जाबली और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और बारिश के पानी के तेज बहाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर क्षेत्र में इन दिनों बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान नदी-नालों और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। जाबली में दुकान के पास हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। वीडियो में कुछ ही सेकंड में पानी के अचानक बढ़े बहाव को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed