फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ITMS placed in Solan traffic rules violators to be challaned automatically now

अब एनएच पर ट्रैफिक नियम तोड़ा तो, कैमरा खुद करेगा चालान

Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला एनएच पर पुलिस के साथ-साथ आधुनिक कैमरों से भी यातायात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस लाइन सोलन के समीप इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) शुरू कर दिया है। इस सिस्टम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का खुद ही चालान कट जाएगा। एक सप्ताह में इस सिस्टम से 14 वाहन चालकों के चालान कट चुके हैं। इसमें पांच चालान बिना हेल्मेट और नौ चालान ओवर स्पीड के शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार आईटीएमएस के लिए एनएच पर समेत शहर के चुनिंदा क्षेत्रों में हाई डेफिनिशन कैमरे लगाए हैं जो ट्रैफिक नियमों के पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। इसके बाद ऑपरेटर ट्रैफिक सिस्टम को सूचित करेगा और इस तरह से यातायात नियमों के उल्लंघन को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोलन पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की है। पुलिस लाइन के समीप कैमरे चालू कर दिए हैं। प्रथम चरण में हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग और ओवर स्पीड पर नजर रखी जा रही है। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिसंबर से ट्रायल बेस पर कार्य किया जा रहा था। इसके बाद अब चालान कटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed