फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   It is important to do yoga in a busy life: Shandil

व्यस्त जीवन में योग करना जरूरी : शांडिल

Fri, 21 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
It is important to do yoga in a busy life: Shandil
जन चेतना मंच की ओर से लगाया गए ​शिविर में मौजूद लोग। संवाद
आईटीआई में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन

जिलेभर में योग दिवस पर करवाया गए कई आसन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान समाज सेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवियों ने योग के विभिन्न आसन किए। वहीं आईटीआई में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल बतौर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग शिक्षा एवं योग के द्वारा वर्णित जीवन शैली अपनाना आवश्यक है। डाक मंडल सोलन में भी योग शिविर में योगाचार्य सीमा ठाकुर ने डाक मंडल के सभी कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया। अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल राम देव पाठक ने सभी लोगों को योग करने की सलाह दी।
इसके अलावा रॉयल लिटल चैंप स्कूल बसाल, छात्रा स्कूल सोलन, छात्र स्कूल सोलन, गुग्गाघाट, ओच्छघाट, यूरो किड्स प्ले स्कूल, एथेना पब्लिक स्कूल, डिग्री कॉलेज सोलन, नौणी विवि, डाक मंडल सोलन, मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इनसेट
जिले के उपमंडलों में मनाया योग दिवस
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में प्रधानाचार्य डॉ. सुनिल पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न योग आसन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीण युवा मंडल ने भी किया योग
परवाणू(सोलन)। परवाणू के ग्रामीण युवा मंडल ने योग शिविर लगाया, जिसमें परवाणू के स्कूल व स्थानीय लोग शामिल हुए। शिविर का संचालन बृज लाल शर्मा ने किया। इस दौरान पब्लिक स्कूल लोटस, नेशनल पब्लिक स्कूल, आई जीनियस स्कूल, परवाणू स्पोर्ट्स क्लब व लायंस क्लब शामिल हुए। संवाद
इनसेट
विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व
अर्की(सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाल में योग दिवस पर बच्चों को योग का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका अनीता कुमारी ने की। इस दौरान विद्यार्थी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा अर्की, धुंदन समेत अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
इनसेट
शरीर को स्वस्थ बनाता है योग
कुनिहार(सोलन)। द एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी में विद्यार्थियों को जीवन में योग की महत्ता बताई। अध्यापकों ने बताया कि योग शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ बनाता है। यह उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने व आत्म नियंत्रण की भावना विकसित करने में भी सहायक है। संवाद

इनसेट
कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल के कंडाघाट, गौड़ा, बिशा समेत अन्य स्कूलों में विद्यार्थियों ने सुबह की प्रार्थना सभा में योग आसन किए। गौड़ा में प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिसमें स्वयंसेवियों, अध्यापकों, विद्यार्थियों, आयुष विभाग के कर्मचारियों, महिला मंडल सदस्यों एवं अन्य अभिभावकों ने योग और प्राणायाम में बढ़चढ़ भाग लिया। संवाद

जन चेतना मंच की ओर से लगाया गए शिविर में मौजूद लोग। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed