फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   It is difficult to reach four hotels including the tourism corporation in Kasauli

Solan News: कसौली में पर्यटन निगम समेत चार होटलों तक पहुंचना मुश्किल

Thu, 13 Mar 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों को तीन बैरियर करने पड़ते हैं पार, वापस लौट रहे
विज्ञापन

होटल कारोबारियों ने सीईओ से समस्या के निजात की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। कसौली पर्यटन हब में कसौली-मंकी प्वाइंट रोड पर पड़ने वाले चार होटलों में पहुंचने के लिए पर्यटकों को तीन बैरियर पार करने पड़ रहे हैं। इससे बाहरी राज्य के पर्यटक निराश होकर वापस भी लौट रहे। इसमें एक सरकारी होटल भी शामिल है। कसौली-मंकी प्वाइंट सडक पर जाने के लिए तीन बैरियर लग हुए हैं। इनमें से पहला बैरियर एंट्री टैक्स ले रहा, जबकि दूसरे बैरियर पर छावनी कर्मचारी बिना बुकिंग के इस सड़क पर जाने ही नहीं देते। जबकि तीसरा बैरियर छावनी कार्यालय के आगे लगा है यहां पर भी सुरक्षा की दृष्टि से बिना बुकिंग किसी को नहीं जाने दिया जाता। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का कहना है कि उन्हें ब्रेक फास्ट, लंच या डिनर के लिए अच्छे होटल की तलाश होती है। हिमाचल पर्यटन निगम के दो होटल हैं जहां अच्छा खाना मिलता है लेकिन वहां पर बिना बुकिंग के वाहन ले जाना मुश्किल है। पर्यटन निगम के होटल न्यू रोज कॉमन के मैनेजर शीशराम ने बताया की होटल में पर्यटक खाना खाने के लिए आते हैं, लेकिन बिना बुकिंग उन्हें यहां पर वाहन लेकर आने की मनाही है। इसके चलते उनके कमरों की बुकिंग भी कम ही होती है। होटल के मालिकों ने कसौली छावनी के सीईओ हिमांशु सामत से मांग उठाई कि उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि वह मामले में मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed