Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
ire broke out on the second floor of Big Bazaar in Baddi, burning two cinema halls and a canteen, causing losses worth lakhs.
{"_id":"6993673ba98b03b06e032c54","slug":"ire-broke-out-on-the-second-floor-of-big-bazaar-in-baddi-burning-two-cinema-halls-and-a-canteen-causing-losses-worth-lakhs-solan-news-c-19-1-sml1058-678711-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में बिग बाजार की दूसरी मंजिल में लगी आग, दो सिनेमा हॉल और कैंटीन जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में बिग बाजार की दूसरी मंजिल में लगी आग, दो सिनेमा हॉल और कैंटीन जलकर राख, लाखों का नुकसान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
बद्दी के बिग बाजार की दूसरी मंजिल में लगी आग- संवाद।
Link Copied
रविवार देररात लगी आग, दमकल विभाग ने साढ़े तीन घंटे में पाया काबू आग के कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। शहर के प्रमुख शॉपिंग सेंटर बिग बाजार की दूसरी मंजिल में रविवार देर रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग में दूसरी मंजिल पर मौजूद चार सिनेमा हॉल और कैंटीन में से दो सिनेमा हॉल और कैंटीन पूरी तरह जलकर राख हो गए। दमकल विभाग ने तीन फायर टेंडरों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। दो सिनेमा हॉल सुरक्षित बचा लिए गए। बताया गया कि आग लगने के समय सिनेमा हॉल में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक दूसरी मंजिल से धुआं उठते देखा गया और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग फैलने से रोकने में सफलता हासिल की। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि आग की तीव्रता के बावजूद दो सिनेमा हॉल और आसपास की दुकानों को बचाने में सफलता मिली। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिकल खराबी संभावित कारण हो सकते हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आग लगने से पहले ही धुआं पूरे भवन में फैल चुका था। आग से हुए नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लाखों रुपये बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दमकल विभाग और प्रशासन की समय पर कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।