फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   IPH Department issues bills amounting to thousands of rupees after a year and a half.

Solan News: आईपीएच विभाग ने डेढ़ साल बाद थमाएं हजारों रुपये के बिल

Sun, 27 Sep 2026 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
विकास मोहल्ला कल्याण समिति में रोष, विभाग पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जलशक्ति विभाग की ओर से पानी के भारी भरकम बिल आने से विकास मोहल्ला कल्याण समिति में रोष है। समिति का कहना है कि विभाग की ओर से डेढ़ साल बाद पानी के बिल जारी किए गए हैं। कई लोगों को 10 से 15 हजार रुपये के बिल जारी किए हैं। वहीं एक व्यक्ति को तो 26 हजार रुपये का बिल आया है। लोगों का कहना है कि वह पानी का इतना भारी बिल एकमुश्त नहीं चुका सकते।
समिति ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। समिति ने विभाग पर आरोप लगाए हैं कि डेढ़ साल बाद विभाग ने पानी के बिल जारी किए हैं। इतने लंबे समय से बिल जारी नहीं किए लेकिन अब एक साथ लोगों को ये बिल थमा दिए हैं। समिति का कहना है कि इतने समय से क्या विभाग सो रहा था जो पानी के बिल नहीं दिए, आम लोगों के लिए एक साथ इतना पानी का बिल चुकाना मुश्किल है। उनका कहना है कि वह अपने घरों का चूल्हा-चौका चलाएं, बच्चों की फीस भरें, दवाई-पानी का प्रबंध करें या फिर पानी के बिल भरें। इस तरह एक साथ इतना बिल आने से लोगों की जेब पर अचानक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

विकास मोहल्ला कल्याण समिति ने सरकार से मांग की है कि वह विभाग की इस लेट लतीफ कार्यप्रणाली पर तुरंत संज्ञान ले और विभाग को आदेश दें कि वह लोगों से एकमुश्त पानी के बिल न लेकर उसे किस्तों में अदायगी करने की सुविधा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed