फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Investigation conducted in the district found three hydrants defective

Solan News: जिले में हुई जांच में निकले तीन हाईड्रेंट खराब

Fri, 25 Oct 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 25 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
त्योहार के लिए जिले में अग्निशमन विभाग ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द
जिले में दिवाली तक शिफ्ट वाइज दिन-रात ड्यूटी देंगे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी से लगने वाली आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फायर कर्मी तैयार हैं। जिला के शहरों सहित आस-पास के क्षेत्रों में पानी से भरी गाड़ियों के साथ कर्मी तैनात किए जाएंगे। फायर कर्मियों की दिवाली पर्व को लेकर छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। बहुत ही आवश्यकता होने पर आपात छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा जिले भर में हाईड्रेंट की जांच की जा रही है। जिसमें कुल 93 में से तीन खराब निकले हैं। जिसे संबंधित विभाग को ठीक करवाने के लिए भी आदेश दे दिए हैं। यह हाईड्रेंट नगर परिषद, नगर निगम और हिमुडा के तहत आते हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में करीब 150 फायर कर्मी तीन शिफ्टों में काम करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की आग की घटना से निपटा जा सके। अग्निशमन विभाग दिवाली को लेकर मुस्तैद हो गया है। दो नवंबर की सुबह तक फायर कर्मी शिफ्ट वाइज दिन-रात ड्यूटी देंगे। सोलन, नालागढ़़, बद्दी, अर्की और परवाणू में अग्निशमन विभाग की ओर से फायर टेंडर सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ टीमें गठित की हैं। जिले के संवदेनशील क्षेत्रों में फायर वाहनों के साथ अग्निशमन कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली को लेकर फायर से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। जिला में करीब 150 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखें न चलाएं। आग लगने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दें। जिले में 93 फायर हाईड्रेंट हैं, जिसमें से तीन खराब निकले हैं, जिन्हें दुरूस्त करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed