फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Intoxication to students through four points And made aware about law and order

Solan News: चार बिंदुओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा और कानून व्यवस्था के प्रति किया जागरूक

Fri, 23 Aug 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 23 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Intoxication to students through four points

And made aware about law and order
धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

----------------

नाबालिग को वाहन दिया तो, अभिभावकों पर की जाती है कार्रवाई
नशा कर रहा नौजवानों को खोखला, इससे दूर रहने की जरूरत
देश में प्रति वर्ष सड़क हादसों में होती हैं 19 लाख लोगों की मौतें
डीएसपी प्रवण ने चार विषयों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
वरिष्ठ माध्यमिक धर्मपुर स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नाबालिग को वाहन देने पर पुलिस अभिभावकों पर भी कार्रवाई करती है। देश भर में सड़क हादसों में हर वर्ष 19 लाख लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए बच्चों सहित अन्य लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसके तहत अमर उजाला की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ, जिसमें नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को यातायात, नशा सहित अन्य कानूनों की जानकारी डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों का मुख्य कारण नशा और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना है।
उन्होंने चार महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया। जिसमें यातायात नियम, साइबर क्राइम, नशा निवारण और कॅरिअर शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता के उपाय बताए। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। ऐसे में इस लत से बचने के लिए हमें बुरी आदतों को पहले दिन से ही न कहना होगा। उन्होंने कहा, वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा। अगर आपके साथ कोई भी ठगी करता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज करें। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पाल समेत स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का काम करते हैं। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पुलिस से रूबरू हो कर उनसे कई सवाल भी किए। जिसका पुलिस अधिकारी ने भी बड़ी तन्मयता से उत्तर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस पाठशाला में बच्चों ने भी रखे अपने सवाल
स्कूल मार्ग पर तैनात हो पुलिस कर्मी
छात्रा भूमि ने कहा कि स्कूल जाते और छुट्टी समय अज्ञात व्यक्ति बाइक और गाड़ियों में स्कूल मार्ग वाले रास्ते से तेज गति से चलते हैं। इस दौरान हॉर्न बजाते रहते हैं। इसके लिए किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि हम सुरक्षित महसूस करें। पड़ाव में एनएच पर दूसरी ओर जाने के लिए भी उचित प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वाहन लेकर स्कूल पहुंच रहे नाबालिग
छात्रा समृद्धि ने कहा कि स्कूल में बच्चे दोपहिया वाहन लेकर आते हैं। छुट्टी होने पर वह तेजी से स्कूल मार्ग पर वाहन चलाते हैं। इनके अभी तक लाइसेंस भी नही बने हैं। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग के वाहन चलाने पर उसके परिजनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्ति से न करें संपर्क
छात्रा चांदनी के पूछे गए सवाल पर उन्होंने सभी छात्रों को हिदायत देते हुए कहा कि फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में फेक अकाउंट न बनाए और न ही किसी अंजान व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया में संपर्क पर आएं। इसके अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड सप्ताह भर बाद अवश्य बदलें।

इनसेट
हल्की चूक लाखों रुपये का चूना
छात्रा अंकिता के साइबर क्राइम को लेकर पूछे गए सवाल पर डीएसपी ने सोशल मीडिया से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया, उन्होंने कहा, इंटरनेट के प्रयोग के दौरान एक हल्की सी चूक हमें लाखों रुपये का चूना लगा सकती है। ऐसे में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी और सतर्कता के साथ करें।

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

धर्मपुर स्कूल की छात्रा भूमि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed