फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Internet server at regional hospital goes down for the third time in two months.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में दो माह में तीसरी बार इंटरनेट सर्वर हुआ बंद

Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Internet server at regional hospital goes down for the third time in two months.
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में शनिवार को सर्वर ठप होने के बाद काउंटर पर लगी मरीजों की कतारें। संवाद
टेस्ट की फीस जमा करने को अस्पताल में परेशान होते रहे मरीज
विज्ञापन

समय पर नहीं हो पाए जरूरी टेस्ट, निजी क्लीनिक के लगाने पड़े चक्कर
11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सर्वर नहीं हो पाया दुरूस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं डिजिटल नेटवर्क की नाकामी के कारण सही नहीं चल पा रही हैं। अस्पताल में पिछले दो महीनों के भीतर तीसरी बार इंटरनेट सर्वर बंद हुआ है। शनिवार को सुबह 11:00 बजे अचानक सर्वर ठप हो गया, जो दोपहर 2:00 बजे तक भी दुरुस्त नहीं हो पाया। इस तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल पहुंचें सैकड़ों मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे जरूरी टेस्ट करवाने के लिए यहां-वहां भटकते रहे।
शनिवार सुबह जैसे ही सर्वर बंद हुआ, अस्पताल का पर्ची काउंटर पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपने मोबाइल फोन के हॉटस्पॉट से कंप्यूटरों को जोड़ा और पर्चियां बनानी शुरू कीं। हालांकि, इंटरनेट की स्पीड बेहद कम होने के कारण एक-एक पर्ची बनने में काफी समय लगा, जिससे देखते ही देखते काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


इनसेट
फीस न कटने से मुफ्त होने वाले टेस्ट के लिए चुकाने पड़े पैसे
सर्वर डाउन होने का सबसे बुरा असर लैब टेस्ट की फीस कटवाने वाले काउंटर पर पड़ा। यहां मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन सर्वर न होने से किसी की भी फीस नहीं काटी जा सकी। समय पर टेस्ट न होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों और लैब के चक्कर काटने पड़े। इसके चलते अस्पताल में जो टेस्ट बिल्कुल मुफ्त या बेहद कम दरों पर होते हैं, उनके लिए मरीजों को अपनी जेब से मोटी रकम खर्च करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

नहीं बन पाए मेडिकल सर्टिफिकेट, सोमवार को आने के निर्देश
अस्पताल में सिर्फ मरीज ही नहीं, बल्कि कई युवा और कामकाजी लोग भी परेशान हुए। नौकरी, कारोबार या उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचें दर्जनों लोगों को सर्वर न चलने के कारण निराशा हाथ लगी। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें सोमवार को दोबारा आने के लिए कहा है, जिससे अपना जरूरी काम छोड़कर आए लोगों को परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।


कोट
अस्पताल में इंटरनेट सर्वर बंद होने के कारण मरीजों के टेस्ट की फीस कटने में दिक्कत आई थी। सर्वर के बार-बार बंद होने की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित तकनीकी टीम को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से पूरी कोशिश की जाएगी कि भविष्य में सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। - डॉ. राकेश पंवार चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed