फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to speed up the ongoing work in HPCDP

Solan News: एचपीसीडीपी में चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 28 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कनिष्ठ अभियंता ने किया दत्यार व पनोग में कार्याें का निरीक्षण
योजना का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना (एचपीसीडीपी) के तहत कनिष्ठ अभियंता शिवानी ने कार्यों की प्रगति के निरीक्षण के लिए साइट विजिट किया।
कोटी नाभ पंचायत के दत्यार व पनोग गांव में यह कार्य चल रहा है। परियोजना का उद्देश्य सिंचाई और जल संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। इस परियोजना के तहत टैंक और मुख्य चैनल का निर्माण कार्य चल रहा है। बीपीएमयू कार्यालय सोलन की कनिष्ठ अभियंता शिवानी ने बताया कि यह कार्य वित्तीय जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।इस योजना पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत चल रहे कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं। योजना के तहत पानी का टैंक व पानी की कूल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


चंडी माता कृषि विकास समिति के प्रधान हरी कृष्ण शर्मा व ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण शर्मा ने बताया कि इस योजना का कार्य कोटी (नाभ) पंचायत के गांव दत्यार व पनोग में किया किया जा रहा है। पनोग गांव में कार्य पूरा हो चुका है। जबकि दत्यार में पानी के टैंक का कार्य पूरा हो चुका है। पानी की कूहल का कार्य अंतिम चरण में है, जो 10-12 दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से कृषकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोटी नाभ पंचायत के उप प्रधान लक्ष्मी दत्त अत्रि ने कहा की इस योजना से किसानों बहुत लाभ मिलेगा। योजना से किसानों को कृषि के लिए पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed