फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inner Wheel Club Nalagarh Royals honored teachers

Solan News: इनर व्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स ने किए सम्मानित किए शिक्षक

Tue, 28 Jan 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स ने किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। इनर व्हील क्लब ने उत्कृष्ट कार्य करने पर नालागढ़ ने क्षेत्र के 19 शिक्षकों को सम्मानित किया है। सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन डीडीयू सेंटर नालागढ़ में किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में बेली दियोड़ की श्रुति कालरा, ढाणा की भानू कौशल, भाटियां स्कूल की वंदना, बारियां के चंद्रेश, नालागढ़ से दीपाराम, पंजेहरा स्कूल से जगदीश, मंडियारपुर से कपिल शर्मा, खेड़ा नानोवाल से मधु, नालागढ़ से मृणाल, जोघों स्कूल से मनीष कुमार, पंजेहरा से निशा, भाटियां से राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, बारियां विजेंद्र शर्मा, नालागढ़ से रमन शास्त्री और सचिन त्रिलोकता, बरुणा से सुमित, भाटियां से यशपाल शास्त्री और मानपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य अदित कंसल शामिल हैं। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष स्वाति जिंदल भरतिया ने बताया कि यह पुरस्कार शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए हैं। इस आयोजन में सचिव दीपिका जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। कोषाध्यक्ष पंकज वशिष्ठ, अंजू जैन और पूनम ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed