फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Injured soldier died in command hospital, Dogra regiment Colonel gives guard of honour at cremation

सड़क हादसे में घायल सैनिक ने तोड़ा दम, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 01 Feb 2021 06:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के मस्तानपुरा निवासी सिख रेजिमेंट में तैनात सैनिक परसराम सिंह (23) का सड़क हादसे में निधन हो गया। सैनिक अपनी शादी कराने के लिए घर आया था। घर पर अपनी पत्नी को नर्सिंग की परीक्षा देने के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब गया था। वापस आते समय आनंदपुर साहिब के समीप निक्कूवाल में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

एक माह 12 दिन तक पंचकूला के कमांड अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उन्होंने प्राण त्याग दिए। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पंजाब के कीरतपुर साहिब की पतालपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे गुरप्रीत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के नंबरदार दाता राम ने बताया कि सैनिक परसराम सिंह लद्दाख के गलवान घाटी में तैनात था। 24 नवंबर को परसराम की शादी नैना देवी (बिलासपुर) के साथ लगते गांव में हुई थी।
विज्ञापन

शादी के 17वें दिन वह अपने पत्नी को आनंदपुर साहिब नर्सिंग का पेपर देने के लिए बाइक पर छोड़ने गए थे। लौटते हुए निक्कूवाल में वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। परसराम को पंचकूला स्थित आर्मी के कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक सैनिक का आनंदपुर साहिब अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और पतालपुरी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन से डोगरा रेजिमेंट से कर्नल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नालागढ़ के डीएसपी राज कुमार भी पुलिस टुकड़ी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए और हवा में फायर कर सैनिक को सलामी दी। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर, विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed