फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Initiative to make Dharmpur Panchayat drug-free; deliberations underway on removing it from the 'Red Zone'.

Solan News: धर्मपुर पंचायत को नशामुक्त बनाने की पहल, रेड जोन से बाहर निकालने पर मंथन

Mon, 27 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
एंटी चिट्टा एवं नशा निवारण कमेटी की बैठक में सीसीटीवी कैमरें लगाने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने का लिया फैसला
विज्ञापन

सुबाथू सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत में एंटी चिट्टा एवं नशा निवारण कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान महेश गुप्ता और उप प्रधान सुशील शर्मा ने की, जबकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में धर्मपुर को नशे के कारण मिले रेड जोन के टैग से बाहर निकालने और युवाओं व बच्चों को इस जहर से बचाने के लिए गंभीर प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पंचायत प्रधान महेश गुप्ता ने धर्मपुर के प्रत्येक नागरिक से अपील करते हुए कहा कि पंचायत को रेड जोन से बाहर निकालने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बड़े खेद का विषय है कि नशे के कारोबार और सेवन के कारण धर्मपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। इसे रोकने के लिए पंचायत स्तर पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि नशा बेचने, खरीदने वाले और कचरा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा सके तथा पुलिस को तुरंत सूचना दी जा सके। इसके अलावा बैठक में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए स्कूल मार्ग व सुबाथू सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा, सुबह स्कूल समय के दौरान चौक पर प्रवासी मजदूरों के जमावड़े के कारण यात्रियों और स्कूली बच्चों को आ रही व्यावहारिक परेशानियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पुलिस, शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर जोर
पुलिस प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस नशीले पदार्थों के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता, शिक्षकों और अभिभावकों के सजग सहयोग के बिना इस सामाजिक बुराई पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed