फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information regarding newborn care was provided in Uparla Nangal.

Solan News: उपरला नंगल में नवजात शिशु की देखभाल की दी जानकारी

Sun, 21 Jun 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Information regarding newborn care was provided in Uparla Nangal.
उपरला नंगल गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में उपस्थित महिलाएंस्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से उपरला नंगल गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा एवं श्वेता शर्मा ने गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम के सेवन, सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु परिवार एवं समाज की मजबूत नींव हैं तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed