{"_id":"67cec6f2d80c74988b0e46cc","slug":"information-provided-to-people-about-free-legal-aid-solan-news-c-176-1-ssml1040-139379-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लोगों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लोगों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
विज्ञापन
मित्तियां में निशुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ नालागढ़ की ओर से मित्तियां पंचायत में एक निशुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मित्तियां के प्रधान गुरदीप सिंह ने किया। इसमें ग्रामीणों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधटा व शिक्षकों ने ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा अधिनियम, बैंक धोखाधड़ी, मोटर वाहन अधिनियम, मौलिक अधिकार, महिला अधिकार आदि महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जानकारी दी। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने ग्रामीणों के व्यक्तिगत कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए समूह चर्चा का आयोजन किया गया। शिविर में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के संकाय सदस्य अजय कुमार जसवाल, माया देवी, सविता चौधरी, रोली सिंह, श्रेया वर्मा, और प्रदीप ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधटा ने ग्राम पंचायत मित्तियां के प्रधान गुरदीप सिंह, ग्रामीणों, अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मित्तियां के प्रधान गुरदीप सिंह के अलावा नानक चंद चंदेल, रतन लाल शर्मा, राजकुमार चंदेल, तारो देवी, निक्की, सुरजीत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।