फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information on cancer prevention was given to women from 30 villages.

Solan News: 30 गांव की महिलाओं को कैंसर से बचाव की दी जानकारी

Thu, 05 Feb 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्य जोखिम कारकों से बचाव कर 30 प्रतिशत मौतों पर लग सकता है अंकुश
विज्ञापन

स्वास्थ्य सखी कार्यकर्ताओं ने 375 महिलाओं किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर 30 से अधिक गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ संघोई गांव से किया गया। इसका आयोजन अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत स्वास्थ्य सखियों की ओर से किया गया।
कार्यक्रमों में जनभागीदारी से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत बताया कि कैंसर गैर-संचारी रोगों में प्रमुख बीमारी है, जो विश्व स्तर पर बीमारियों और मृत्यु का बड़ा कारण बन रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि मुख्य जोखिम कारकों से बचाव किया जाए तो कैंसर से होने वाली लगभग 30 से 50 प्रतिशत मौतों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

जागरूकता सत्रों में तंबाकू और शराब के सेवन, असंतुलित आहार, पराबैंगनी विकिरण के अत्यधिक संपर्क और प्रदूषण जैसे प्रमुख जोखिम कारकों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सखी कार्यकर्ताओं ने लगभग 30 गांवों में 375 महिलाओं सहित 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के साथ जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम चंडी, बड़ोग, कश्लोग, खाली, नेवड़ी, संघोई, मलावन सहित अन्य गांवों में आयोजित किए गए। अंबुजा फाउंडेशन के स्वास्थ्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से समुदाय के बीच जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed