फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information given on symptoms and prevention of hepatitis in Arki Hospital

Solan News: अर्की अस्पताल में हेपेटाइटिस के लक्षण और बचाव की दी जानकारी

Mon, 28 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। नागरिक अस्पताल अर्की में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम हेपेटाइटिस इंतजार नहीं कर सकता को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समय पर जांच, उपचार एवं टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेवाओं से डॉ. विजय कुमार शांडिल द्वारा हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने हेपेटाइटिस के लक्षण, कारण, परीक्षण की सुविधा और उपचार के उपायों पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमूह को इस रोग से बचाव के लिए जागरूक किया। विशेष रूप से डॉ. विजय कुमार शांडिल ने आशा वर्कर्स को हेपेटाइटिस के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। इसमें हेपेटाइटिस क्या है और यह कैसे फैलता है। इसके प्रकार ए,बी,सी, डी, ई, लक्षण, बचाव, टीकाकरण समुदाय में जागरुकता फैलाने की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर भूषण वर्मा और डॉ. दूनी चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed