फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inflation rate of 12 percent reduced to five under Modi regime : Anurag Thakur

कांग्रेस के समय महंगाई दर 12, घटकर पांच प्रतिशत हुई : अनुराग

Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Inflation rate of 12 percent reduced to five under Modi regime : Anurag Thakur
सोलन माल रोड पर जन आर्शीवाद यात्रा में लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते मंत्री अनुराग ठाकुर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। केंद्रीय दूरसंचार एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महंगाई पर हल्ला करने वाली कांग्रेस को ज्ञात होना चाहिए कि उनके समय महंगाई दर 12 फीसदी थी जो अब घटकर पांच प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसानों और जवानों का सम्मान किया है। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के तहत डेढ़ लाख करोड़ डाले, वहीं देश की रक्षा में तैनात जवानों को दो लाख बुलेट प्रूफ जैकेट दी।
विज्ञापन

अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाया कि एमएसपी बंद हो जाएगा जबकि मोदी सरकार ने एमएसपी बढ़ाकर किसान हित में फैसला लिया। वीरवार को सोलन जिला मुख्यालय में जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से देश तिलहन उत्पादन में पिछड़ गया। देश को 55 प्रतिशत पाम ऑयल का आयात करना पड़ता है। बाहरी देशों पर निर्भरता खत्म करने के लिए मोदी सरकार अंडमान निकोबार सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तिलहन के उत्पादन पर विशेष योजना के तहत 11 हजार 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। देश खाद्यान निर्यात में दसवें नंबर पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अराजकता की है और लोकतंत्र के मंदिर संसद में भी कांग्रेस यही काम करती आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने कोविड काल में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने लोगों से प्रदेश में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed