फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industry owner fined rupees 1.81 lakh for felling trees without permission in Dharampur

धर्मपुर में उद्योग लगाने के लिए बिना अनुमति काट दिए 14 पेड़

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। धर्मपुर में उद्योग लगाने के लिए बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने 14 पेड़ काटने पर उद्योग मालिक पर एक लाख 81 हजार 764 रुपये जुर्माना किया है। वहीं काटे गए पेड़ों को विभाग ने सीज कर लिया है। ये पेड़ उद्योग विभाग की जगह पर बिना अनुमति काटे गए।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर के आईटीआई में उद्योग विभाग की जगह पर निजी उद्योग लगाने का कार्य किया जा रहा है। रिहायशी एरिया में प्लास्टिक उद्योग लगाने को लेकर लोग विरोध में उतार आए। लोगों ने पेड़ों के काटने के आरोप भी उद्योग मालिक पर लगाए थे।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग के संज्ञान में यह मामला आया और विभाग ने इस पर जांच बैठाई। जांच के दौरान मौके का निरीक्षण करने पर पता चला की बिना वन विभाग की अनुमति के 14 पेड़ काट दिए। इस पर विभाग ने सख्त कार्रवाई कर जुर्माना किया और पेड़ की लकड़ी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन मंडल धर्मपुर के वन मंडलाधिकारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है। 14 पेड़ों को काटने पर एक लाख 81 हजार 764 रुपये जुर्माना उद्योग पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed