फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industry Minister Harshvardhan Chauhan will hoist the tricolor at Thodo ground today

Solan News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ठोडो मैदान में आज फहराएंगे तिरंगा

Mon, 14 Apr 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में 50 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग, शिक्षा समेत अन्य विभागों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा पुलिस विभाग के कर्मचारियों के नाम इसमें शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 50 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि मंत्री हर्षवर्धन चौहान सर्वप्रथम प्रातः 10:40 बजे शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। तदोपरांत प्रातः 10:58 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान पहुंचेंगे। मंत्री प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत उद्योग मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे एवं सलामी लेंगे। इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से जन-जन का मार्गदर्शन करेंगे और प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed