फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Indira House in question and answer and Archana Pratham in speech.

Solan News: प्रश्नोत्तर में इंदिरा हाउस और भाषण में अर्चना प्रथम

Sat, 30 Nov 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
मित्तियां स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली रैली
विज्ञापन

लघु नाटिका से सड़क सुरक्षा नियमों का पालना करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मित्तियां में सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। विद्यार्थियों ने स्कूल से बाजार तक रैली निकाली। उन्होंने नारे लगाकर लोगों को नियमों के प्रति सजग रहने की अपील की। लघु नाटिका से आमजन को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रश्नोतरी में इंदिरा हाउस प्रथम, लक्ष्मी और शिवाजी दूसरे और सुभाष तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में अर्चना देवी ने प्रथम स्थान, सिमरन दूसरे और छात्रा कल्पना देव ने तृतीय स्थान पर रही। सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार कटवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक दिनेश कुमार गौतम, नरेश कुमार और बलवीर सिंह ने बच्चों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनें। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, धीरज कुमार, जगदीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed