{"_id":"6a280630b4bc856af702b270","slug":"india-japan-knowledge-centre-opens-in-barati-providing-platform-for-high-tech-farming-solan-news-c-176-1-ssml1041-171184-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केंद्र खुला, हाई-टेक खेती को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केंद्र खुला, हाई-टेक खेती को मिलेगा मंच
विज्ञापन
सोलन के बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केंद्र एवं मॉडल कृषि फार्म का उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायका-इंडिया प्रमुख ताकेउची ताकुरो ने किया उद्घाटन, किसानों के लिए आधुनिक तकनीकों का होगा आदान-प्रदान
हाई-टेक पॉलीहाउस खेती प्रणाली का भी हुआ लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जायका-इंडिया के प्रमुख ताकेउची ताकुरो ने सोलन के बैरटी स्थित सब्जी विकास केंद्र में भारत-जापान ज्ञान केंद्र एवं मॉडल कृषि फार्म का उद्घाटन किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान और टीम रही। इसके साथ ही हिमाचल स्मार्ट फार्मिंग परियोजना के तहत स्थापित अत्याधुनिक हाई-टेक पॉलीहाउस खेती प्रणाली का भी लोकार्पण किया गया।
सोलन से जायका-इंडिया मिशन की तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत हुई। ताकेउची ताकुरो के नेतृत्व में आए दल में वरिष्ठ प्रतिनिधि शिकोइडे सोता, इवामोटो ताइको और विकास विशेषज्ञ निष्ठा शामिल हैं। सोलन के बाद यह मिशन पालमपुर और धर्मशाला का दौरा कर फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के कार्यों की समीक्षा करेगा। इस अवसर पर बैरटी फार्म में किसान क्लस्टर मेले और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों के 300 से अधिक किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और मूल्य संवर्धित उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। तीन नवनिर्मित सिंचाई उप-परियोजनाएं संबंधित कृषक विकास संघों को सौंपी गईं।
भारत-जापान सहयोग से बढ़ेगी किसानों की आय
ताकुरो ने कहा कि यह परियोजना जलवायु-अनुकूल कृषि और किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि यह ज्ञान केंद्र प्रदेश के किसानों के लिए प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान और नए नवाचारों का मुख्य केंद्र बनेगा। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर ने अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।