{"_id":"6a772e226c0352c9570dc147","slug":"independence-day-will-be-celebrated-jointly-at-the-cluster-schools-of-dharampur-dagshai-kanda-and-kasauli-solan-news-c-176-1-ssml1040-175994-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर, डगशाई, कंडा और कसौली क्लस्टर स्कूलों में एक साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर, डगशाई, कंडा और कसौली क्लस्टर स्कूलों में एक साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कंडा स्कूल में शिरकत करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार इस बार 15 अगस्त को स्कूलों में अवकाश न होकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। धर्मपुर, कंडा, डगशाई, चामियां और कसौली क्लस्टर स्कूलों में इस अवसर पर बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कंडा स्थित स्कूल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कंडा का किसान युवा क्लब खेलकूद गतिविधियों का भी विशेष आयोजन करेगा। स्कूलों में शुक्रवार, 7 अगस्त से 12 अगस्त तक पांच दिनों का अवकाश रहेगा। 12 अगस्त तक छुट्टियां खत्म होने के बाद 13 अगस्त को स्कूल दोबारा खुलेंगे।
छुट्टियां होने के कारण अध्यापकों के पास देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी और स्कूली बच्चों को रिहर्सल करवाने के लिए केवल दो दिन (13 और 14 अगस्त) का ही समय रहेगा।