फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   increase a medical allowance upto 500

चिकित्सा भत्ता पांच सौ रुपये करे

Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
increase a medical allowance upto 500
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ का जिला स्तरीय स्थापना दिवस अर्की में मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ का जिला स्तरीय स्थापना दिवस अर्की में मनाया गया। संघ के जिला प्रधान जेएन शर्मा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्थानीय इकाई प्रधान मदन लाल गर्ग इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के प्रेस सचिव रोशनलाल वर्मा ने कहा कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशन भोगियों को मिलने वाला लाभ उनकी मूल पेंशन में शामिल किए जाए।

विज्ञापन


 उन्होंने प्रदेश सरकार से संघ की मुख्य मांगों पर कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए चिकित्सा भत्ता पंजाब की तर्ज पर पांच सौ रुपये प्रति माह करने तथा लंबित मेडिकल बिलों सहित एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का भुगतान शीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर जेएन शर्मा, बीएल खन्ना, राजेंद्र, दिनेश, राम लाल परिहार, इंद्र सिंह पाल, गोपाल दास वर्मा, चंदू राम ठाकुर, सावित्री वर्मा, कृष्णा गुप्ता, शकुंतला राणा, सुरेश चंद, सुरेंद्र त्यागी, जीआर शर्मा और श्याम चंद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed