फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Incidents of theft are not stopping in the city

अब वार्ड़ दो में पेयजल पाइपों से चोरी किए 20 फरूल

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Incidents of theft are not stopping in the city
सोलन के वार्ड दो में आईटीआई के समीप पेयजल पाइपों से फरूल चोरी होने के बाद रास्ते में बहता पानी। सं? - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के वार्डों में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पाई है। अब वार्ड नंबर दो में आईटीआई के समीप शातिर चोरों ने पेयजल पाइपों पर लगे उपकरण (फरूल) पर हाथ साफ किया है। इनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद ने इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दे दी है। मंगलवार को वार्ड में पेयजल सप्लाई दी गई, लेकिन पानी का प्रेशर रोकने और बनाने के लिए पाइपों पर लगे फरूल गायब होने से सारा पानी रास्ते में बह रहा था। इसके बाद स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चार दिन में शहर में सार्वजनिक सामान की चोरी का यह चौथा मामला है। इससे पहले वार्ड नंबर 12 में चोरों ने सड़क पर लगे चैंबर के दो ढक्कन और सन्नी साइड पार्क से पानी की चाबियां भी चुरा ली थीं। चोरी की घटना के बाद सभी वार्डों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, वार्ड नंबर दो की पार्षद सुषमा शर्मा ने कहा कि वार्ड में आईटीआई के समीप पानी की पाइपों पर लगे 20 फरूल चोरी हो गए हैं। इस कारण मंगलवार को सारा पानी रास्ते में बह गया। स्थानीय निवासियों से चोरी की शिकायत मिली। इसके बाद मामला नगर निगम के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed