फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inauguration of office of Himachal Yoga Academy at New Nalagarh

Solan News: न्यू नालागढ़ में हिमाचल योगा अकादमी के कार्यालय का उद्घाटन

Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of office of Himachal Yoga Academy at New Nalagarh
नालागढ़ में योगा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सनराईज  स्कूल के एमडी कुलवंत राणा- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। न्यू नालागढ़ में योग की अलख जगाने के उद्देश्य से हिमाचल योग एसोसिएशन की ओर से संचालित अकादमी के नए कार्यालय का शनिवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सनराइज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरुणा के एमडी कुलवंत राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर हिमाचल योगा एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं योगा अकेडमी के संचालक आचार्य महेंद्र शर्मा और संगठन के महासचिव एवं राष्ट्रीय योगा कोच रमन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। एमडी कुलवंत राणा ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एसोसिएशन बच्चों को न केवल योग सिखा रही है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार कर रही है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं संस्कार देने के प्रयासों को शानदार बताया। राणा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।आचार्य महेंद्र शर्मा एवं योगाचार्य रमन शर्मा के मार्गदर्शन में हिमाचल योगा एसोसिएशन पिछले 22 वर्षों से ''घर-घर योगा'' पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। संगठन ने इस दौरान हजारों लोगों को योग से जोड़ा है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed