{"_id":"66ed6a0945b1c663ba0ea976","slug":"in-volleyball-kunihar-diggal-chamdhar-and-kandaghat-entered-the-next-round-solan-news-c-176-1-ssml1040-128925-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वॉलीबाल में कुनिहार, दिग्गल, चमधार व \n\nकंडाघाट ने किया अगले दौर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वॉलीबाल में कुनिहार, दिग्गल, चमधार व कंडाघाट ने किया अगले दौर में प्रवेश
Fri, 20 Sep 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
कंडाघाट स्कूल में शुरू हुई अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 46 स्कूलों की 543 खिलाड़ी ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में शुरू हुई अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। इसमें वॉलीबाल में कुनिहार और गाईघाट को 2-0 को पराजित किया। दूसरा मुकाबला दिग्गल और आरएवी वैल्यू पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें दिग्गल 2-0 से विजयी रहा। तीसरा मैच चमधार और स्पाटू के बीच हुआ जिसमें चमधार 2-0 विजयी रहा, चौथा मैच चायल और कंडाघाट के बीच हुआ जिसमें कंडाघाट ने चायल को 2-0 से हराया। इसी तरह खो-खो के पहले दिन के मुकाबलों में भूमती और गाईघाट के बीच मुकाबला हुआ जिसे भूमती ने 9-0 से मैच जीता, दूसरे मुकाबले में घनागुघाट ने माउंट वैली पब्लिक स्कूल बल्याणा को 15-0 से हराया, तीसरे मुकाबले में सरयांज ने गीता आदर्श को 8-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं पर कबड्डी के मुकाबले में क्वारग ने एमवी बल्याणा को 52-14 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पहले शिक्षा मंत्री ने खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 46 स्कूलों की 543 छात्राएं वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योग और शतरंज में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी।