फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In three panchayats of Darlaghat Will spend Rs 1.56 crore

Solan News: दाड़लाघाट की तीन पंचायतों में खर्च करेंगे 1.56 करोड़ रुपये

Fri, 28 Jun 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 28 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
नाबार्ड व अंबुजा फाउंडेशन से शुरू की जलागम विकास परियोजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। नाबार्ड और अंबुजा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से दाड़लाघाट उप तहसील की कोटलू, पारनु और कश्लोग ग्राम पंचायतों में 1.56 करोड़ की जलागम विकास परियोजना शुरू की। इस परियोजना से 12 गांव लाभांवित होंगे। इस संबंध में अंबुजा फाउंडेशन कार्यालय दाड़लाघाट में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अंबुजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर भूपेंद्र गांधी ने की।

उन्होंने कहा कि नाबार्ड आरओ शिमला और अंबुजा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 1.56 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जलागम परियोजना के दौरान वृक्षारोपण, ट्रेंचिंग, मेड़बंदी, गली प्लग और जलवायु प्रतिरोधी कृषि पद्धतियों और किसान क्षमता संवर्धन जैसी गतिविधियां की जाएंगी। सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में संयुक्त रूप से इस परियोजनाओं को लागू करने के लिए ग्राम जलागम विकास समिति का गठन किया गया। इसमें गांव बनोग के राम लाल को अध्यक्ष, गांव पवाब की सीमा देवी को उपाध्यक्ष, बरसनू के अतरू राम भट्टी को सचिव और गांव कलद्वार की लक्ष्मी शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पट्टी बड़ोग जलागम परियोजना अनिल कुमार ने जलागम परियोजना के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed