फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In the schools of the district, students were taught the lesson of not bursting firecrackers.

Solan News: जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाया पटाखे न फोड़ने का पाठ

Sat, 11 Nov 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
दिवाली के उपलक्ष्य पर स्कूलों कार्यक्रमों का किया आयोजन
विज्ञापन

दीया डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिताएं भी की आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भर के स्कूलों में दिवाली के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चे अपने अभिभावकों के सहयोग से दीये सजाकर घर से लेकर आए। जबकि कुछ बच्चों ने स्कूल में ही दीयों को सजावट की। स्कूल निदेशक शोभित बहल ने बताया कि बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में सात्विक, गौरांश, शिवेन, शिवन्या, गुरनूर, हितेषी, रियांशी, प्रिशा, देवर्ष, वान्या, आनव, मेधांश, सावी विजेता रहे। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सीमा बहल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, सोलन के एथेना पब्लिक स्कूल में भी दिवाली को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गए। इस दौरान बच्चों ने रंगोली भी तैयार की। वहीं बच्चों को दिवाली के पर्व की जानकारी भी प्रदान की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य पद्मा झा ने बच्चों की सराहना की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
इनसेट
रंगोली बनाकर दिया ग्रीन दिवाली का संदेश
दाड़लाघाट(सोलन)। ईको क्लब की ओर से महाविद्यालय परिसर में ग्रीन दिवाली का आयोजन किया। क्लब प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने रंगोली बना कर पटाखा मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
रंगाली प्रतियोगिता में सुभाष सदन प्रथम
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन दीपावली पर्व को लेकर किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में तीनों सदनों सुभाष सदन, भगत सिंह सदन व रानी लक्ष्मीबाई सदन से पांच-पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी सदनों के प्रतिभागियों ने सुंदर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। रंगोली प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सुभाष सदन के खेतांक्ष व साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सुभाष सदन से वंदना व साथी छात्राओं और रानी लक्ष्मी बाई सदन से बबली व साथी छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रंगोली में नेहरू सदन ने मारी बाजी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घडयाच में प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिवाली पर्व के उपलक्ष्य एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अंतर सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीनों सदन के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सर्वप्रथम सभी बच्चों व स्टाफ सदस्यों को दिवाली पर्व की बधाई दी। संवाद

इनसेट
जागृति सदन पहले स्थान पर
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में दीपावली उत्सव के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के समूह में जागृति सदन व प्रगति सदन प्रथम, नवीं और दसवीं कक्षा के समूह में शांति सदन व जागृति सदन प्रथम रहे। इसके अलावा जमा एक व जमा दो की रंगोली प्रतियोगिता में विकास सदन व शांति सदन प्रथम रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने सभी विद्यार्थियों को दिवाली की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed