{"_id":"56dc70024f1c1bc44b8b45d5","slug":"in-solan-relief-to-farmers-from-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में झमाझम बरसे मेघ, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में झमाझम बरसे मेघ, किसानों को राहत
अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन में रविवार को झमाझम मेघ बरसे। मौसम के करवट बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है। कसौली, कुनिहार, अर्की, धर्मपुर में बारिश होती रही। जबकि, बीबीएन में न के बराबार बारिश होने से किसान मायूस हैं। वहीं सोलन के ऊपरी क्षेत्र में मध्यम व भारी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई बारिश किसानों व बागवानों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से जहां गेहूं के दाने का आकार बढ़ेगा, वहीं मार्च के अंत में लगने वाली टमाटर व शिमला मिर्च व अन्य सब्जियां लगाने के लिए किसान आसानी से जमीन तैयार कर लेंगे। किसानों का मानना है कि मटर की फसल तो सूखे में ही खत्म हो गई। लेकिन अब यह पानी की एक-एक बूंद गेहूं की फसल के लिए सोना बनकर बरस रही है। बसाल के किसान जयाराम, श्यामदत्त शर्मा, हरिदत्त, मोहन लाल, जोगेंद्र, राजेंद्र कश्यप, देवी चंद, प्रेम चंद, खेम सिंह व अन्य का कहना है कि बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे जहां गेहूं के दाने का आकार बढ़ेगा। वहीं, अचानक तापमान बढ़ने से फसल में लगने वाले रोगों से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं, देवली की सैर के बागवान श्यामदत्त शर्मा ने बताया कि बारिश से पलम, खुमानी, आडू, नाशपति, बादाम व अन्य फलों के पौधों में अच्छा फूल आने की उम्मीद है।कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने बारिश को किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि किसान बारिश के बाद अपने खेत तैयार कर सकते हैं। गर्मियों के दौरान तैयार होनी सब्जियां भिंड़ी, टमाटर, शिमला मिर्च आदि के लिए किसान खेत तैयार कर उनकी बीजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन