फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In memory of the 1905 Kangra earthquake, the Solan health department tested its disaster preparedness.

Solan News: 1905 के कांगड़ा भूकंप की याद में सोलन में स्वास्थ्य विभाग ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

Sun, 05 Apr 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को भूकंप से बचने के तरीकों की दी गई जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के इतिहास के सबसे विनाशकारी 1905 के कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के जरिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करने और त्वरित बचाव के गुर सिखाए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस विशेष ड्रिल में न केवल कार्यालय के कर्मचारी, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजते ही सभी को भूकंप आने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों का अभ्यास कराया गया। कर्मचारियों को सिखाया गया कि यदि वे कमरे के भीतर फंसे हों, तो किस तरह सुरक्षित स्थानों का चयन करें और खुद को मलबे से बचाएं। इस दौरान कार्यालय की सुरक्षा जरूरतों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed