फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Kaushalya Khad due to diarrhea Cleaning will be done, HIMUDA stopped the supply

Solan News: डायरिया को लेकर कौशल्या खड्ड में होगी सफाई, हिमुडा ने रोकी आपूर्ति

Sat, 04 May 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
In Kaushalya Khad due to diarrhea

Cleaning will be done, HIMUDA stopped the supply
कौशल्या खड्ड की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
प्रशासन ने शहर में पानी देने के लिए नहीं की कोई व्यवस्था
विज्ञापन

डायरिया मामलों के कम होते ही टैंकरों पर निर्भर हुए लोग
मजबूरी में बावड़ियों के सहारे चलाना पड़ेगा लोगों को काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया के मामलों में थोड़ी गिरावट आने के साथ ही प्रशासन ने शहर में पानी की आपूर्ति रुकवा दी। आगामी करीब चार दिनों तक लोगों को पानी नहीं मिलेगा। शहर में पानी की सप्लाई को शनिवार से रोक दिया है। प्रशासन ने इस प्रकार का निर्णय कौशल्या खड्ड की सफाई करवाने को लेकर लिया है। लेकिन हैरत यह है कि चार दिन तक शहरवासियों के लिए पानी की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोगों को अब फिर टैंकरों और बावड़ियों पर निर्भर रहने पड़ेगा। डायरिया के मामले कम होने से प्रशासन ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की थी। लेकिन अब फिर बावड़ियों और टैंकरों से पानी लेने की नौबत आ गई है। इससे फिर डायरिया मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि जिन बावड़ियों का लोग पानी इस्तेमाल करेंगे उसके सैंपलों में पहले ही कॉलीफार्म बैक्टीरिया की पुष्टि हो चुकी है।
गौर रहे कि परवाणू क्षेत्र में डायरिया मामलों का आंकड़ा 600 पार हो गया है। अभी तक टीमों को कुछ ही ऐसे प्वाइंट मिले हैं जहां से पानी में गंदगी मिलने की आशंका है। इन जगहों से टीम ने सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे। लेकिन यह सैंपल तो ठीक पाए गए हैं। वहीं अन्य ऐसी जगह टीमों को नहीं मिल रही हैं। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने कौशल्या खड्ड को ही साफ करने के लिए कह दिया। शनिवार से कौशल्या खड्ड में सफाई को लेकर पानी की लिफ्टिंग हिमुडा ने रोक दी। इस कारण शहर में शनिवार से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जब तक कौशल्या खड्ड की सफाई नहीं होगी तब तक पानी की लिफ्टिंग भी परवाणू शहर में नहीं होगी। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। हालांकि आईईसी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
चार बावड़ियों के फिर सैंपल फेल
शहर के साथ लगती चार बावड़ियों के फिर सैंपल फेल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर समेत गुम्मा रेलवे स्टेशन के समीप छह बावड़ियों के सैंपल भरे थे। जिन्हें जांच करने पर चार का पानी पीने योग्य नहीं निकला था। इसमें कॉलिफार्म बैक्टीरिया निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
प्रशासन के आदेशानुसार कौशल्या खड्ड में साफ-सफाई चली हुई है। इसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। जैसे ही सफाई का कार्य पूरा होगा सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। भंडारण टैंकों को भी लगातार साफ करवाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि भंडारण टैंकों से भरे जाने वाले पानी के सैंपल पास हैं। लेकिन अब खड्ड की सफाई चली हुई है।
-गिरीश शर्मा
अधिशासी अभियंता, हिमुडा

कौशल्या खड्ड की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

कौशल्या खड्ड की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed