फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Dharampur under RDSS scheme. 33/11 KV electrical substation will be installed

Solan News: आरडीएसएस योजना के तहत धर्मपुर में लगेगा 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन

Sun, 04 Feb 2024 06:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों भूमि स्थानांतरण को लेकर चल रहा है काम
विज्ञापन

बिजली की आंख-मिचौली से लोगों को मिलेगी राहत
धर्मपुर समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विद्युत उपमंडल धर्मपुर में जल्द ही करोड़ों रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण होगा। यह कार्य आरडीएसएस योजना के तहत करवाया जाएगा। इन दिनों सब-स्टेशन के लिए भूमि स्थानांतरण का कार्य चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में भूमि विद्युत बोर्ड के नाम हो जाएगी। इसके बाद यहां पर सब-स्टेशन लगाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद लोगों को क्षेत्र में बिजली कट से लोगों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। वहीं बिजली की आंख-मिचौनी से भी क्षेत्रवासियों को राहत मिल जाएगी। अभी तक हल्की हवा चलने के साथ ही बिजली का कट लग जाता है और क्षेत्र में कई घंटों तक ब्लैकआउट रहता है।
गौर रहे कि 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन को लेकर काफी पहले बोर्ड ने कसरत शुरू कर दी थी। लेकिन बीते चार वर्षों से भूमि नहीं मिल पा रही थी। इस कारण योजना को धरातल पर उतारना काफी मुश्किल लग रहा था। लेकिन अब धर्मपुर से लगभग दो किलोमीटर दूर उपयुक्त भूमि मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। वहीं धर्मपुर को गांधीग्राम विद्युत सबस्टेशन से भी कनेक्ट कर दिया है। लेकिन गांधीग्राम से धर्मपुर की काफी दूरी होने और जंगल से लाइन आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत मंडल परवाणू के अधिशाषी अभियंता इ. विनोद गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से धर्मपुर में भूमि की तलाश की जा रही थी। लेकिन विभाग को इसमें भी सफलता नहीं मिल पा रही थी। परंतु अब भूमि मिल गई है। निजी भूमि को विद्युत बोर्ड के नाम करने का काम चल रहा है। स्थानांतरण संबंधी फाइल उपमंडाधिकारी कार्यालय को भेजी है। उस पर जल्द अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद आगामी कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed