{"_id":"65a7c1189ba5e69da20635fc","slug":"in-baddi-miscreants-stole-rs-6-lakh-from-a-workers-account-solan-news-c-176-1-ssml1040-14698-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में शातिरों ने कामगार के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में शातिरों ने कामगार के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपये
Wed, 17 Jan 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड की केवाईसी के नाम पर की ठगी
बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक कामगार से शातिरों ने केवाईसी के नाम 6,08500 रुपये की ठगी की है। शातिरों ने पैन कार्ड की केवाईसी के लिए फोन किया और फोन पर आए एक ओटीपी देते ही कामगार का खाता खाली कर दिया। पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बद्दी में स्थानीय दवा उद्योग में कार्यरत आशीष मिश्रा ने शिकायत दी कि उसे केवाईसी बैंक के नाम से एक फोन आया और फोन करने वाले ने उससे पैन कार्ड की केवाईसी करवाने को कहा। इस दौरान कॉलर ने केवाईसी के लिए जन्मतिथि पूछी। उसके बाद उसे एक ओटीपी आया जिसे उसने फोन करने वाले को बताया तो उसी समय उसके खाते से पहले 8500 रुपये उसके बाद छह लाख रुपये निकल गए। पीड़ित कामगार ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
उधर, बद्दी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है।