फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Improve the labor room and emergency services of the hospital

Solan News: अस्पताल के लेबर रूम व आपातकालीन सेवाओं को बनाए बेहतर

Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Improve the labor room and emergency services of the hospital
नालागढ़ अस्पताल का निरीक्षण करते हुए  सीएमओ डॉ. अजय पाठक- संवाद। - फोटो : सांकेतिक
सीएमओ अजय पाठक ने नालागढ़ अस्पताल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर अस्पताल में की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सोमवार को नालागढ़ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के लेबर रूम, आपात काल सेवाएं की जांच कर उन्हें और बेहतर करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से कहा कि वह यहां पर आने वाले रोगियों की उपचार मुस्कुराहट के साथ करें। अच्छे व्यवहार से रोगी को ठीक होने में कम समय लगता है। इस दौरान सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने नालागढ़ में राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। इस माह होने वाले कार्यक्रम को पूरा करने का निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों में से कुछ बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। इन बच्चों का आशा वर्कर के माध्यम से फॉलोअप लिया जाए। बीमार बच्चों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाए। इसके बाद सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस सेंटर में अब पांच मशीनें हो गई हैं। पहले यहां पर तीन मशीनें थी। दो ओर आने से अब रोगियों को डायलिसिस के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। इस मौके पर उनके साथ बीएमओ डॉ. कवि राज नेगी, एसएमओ डॉ. संजीव, डॉ. गीता, डॉ. मनोज, डॉ. घई ने भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed