{"_id":"692f2f13910d3209fb04a39e","slug":"if-you-see-someone-consuming-drugs-inform-the-teacher-or-the-police-solan-news-c-176-1-ssml1044-158376-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशा करते हुए कोई दिखाई दे तो अध्यापक या पुलिस को करें सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशा करते हुए कोई दिखाई दे तो अध्यापक या पुलिस को करें सूचित
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
बढलग स्कूल में नशा निवारण पर जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारी- स्रोत- स्कूल संस्थान
Link Copied
बढलग में एंटी चिट्टा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढलग में नशा निवारण भारत अभियान के तहत एंटी चिट्टा विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने बताया कि इसके तहत सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर नित्य प्रकाश एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ कुमारी महिमा ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं इसके दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी सांझा की। विशेष रूप से छात्रों को इस बुरी लत का शिकार होने से बचने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। छात्रों से कहा गया कि खुद को और अपने परिवार को नशे के दुष्परिणामों से बचाएं। यदि किसी व्यक्ति या लोगों के समूह में नशे या चिट्टे से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत अपने अध्यापकों, किसी समझदार व्यक्ति या पुलिस विभाग को इसकी सूचना दें। बच्चों को इस बुरी आदत से बचना चाहिए और दूसरों को भी बचाने के लिए जागरूकता अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। बच्चों के माध्यम से यह संदेश गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में पाठशाला के सभी अध्यापक, कर्मचारियों ने तथा बीएड प्रशिक्षकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।