फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If there is more than 100 kg of waste, the responsibility for a solution lies with you.

Solan News: 100 किलो से ज्यादा कूड़ा तो समाधान की जिम्मेदारी भी खुद की

Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर में अधिक कूड़ा देने वालों के लिए नगर निगम सोलन ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन

गीला कूड़ा अधिक है तो सीमेंट का पिट बनाकर खाद बनाने को कहेगा निगम
20 दिनों में सर्वे पूरा, मिलेगी 100 किलो से अधिक कूड़ा देने वालों की जानकारी






संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में कूड़े की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने एक नया नियम बनाया है। अब प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को अपने स्तर पर ही इसका प्रसंस्करण करना होगा। इस दायरे में बड़े होटल, रेस्तरां, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बड़े अपार्टमेंट, हाउसिंग सोसायटी, बाजार और सरकारी कार्यालय शामिल होंगे।
इन परिसरों को गीले कचरे के लिए अपने भीतर ही पिट की व्यवस्था करनी होगी। इस पिट के माध्यम से गीले कूड़े को खाद में परिवर्तित किया जा सकेगा। नगर निगम सोलन ने इसके लिए शहर में भवनों और संस्थानों का सर्वे शुरू कर दिया है। निगम यह जांच कर रहा है कि किन परिसरों से प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कूड़ा आता है। सर्वे पूरा होने के बाद यह नियम सभी चयनित संस्थानों पर लागू कर दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगम भारी जुर्माना या अधिक बिल वसूल सकता है। निगम के अनुसार, शहर में कई स्थानों से काफी अधिक कूड़ा मिल रहा है। इससे प्रतिदिन कूड़े का समाधान करना संभव नहीं हो पा रहा है। निगम के वाहन समय पर सभी वार्डों में नहीं पहुंच पाते, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इस नियम से निगम सभी वार्डों में सही से कूड़ा एकत्रित कर पाएगा और लोगों को कूड़े की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सर्वे और कार्यान्वयन
नगर निगम सोलन के सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस योजना का सर्वे शुरू हो गया है। निगम इस सर्वे को 20 दिनों में पूरा करने का प्रयास कर रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह कदम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम का दायरा
इस नियम के तहत बड़े अपार्टमेंट और हाउसिंग सोसायटी भी आएंगी। बाजार और अन्य बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। इन सभी को अपने परिसर में ही कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी लेनी होगी। यह पहल शहर को स्वच्छ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed