फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If there is an educated woman then the whole family becomes educated: Balwinder Kaur

पढ़ी लिखी महिला हो तो पूरा परिवार हो जाता है शिक्षित : बलविंदर कौर

Wed, 21 Feb 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 21 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
If there is an educated woman then the whole family becomes educated: Balwinder Kaur
कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला स​​श​​​क्ति कार्यक्
-अमर उजाला अभियान-
विज्ञापन

अमर उजाला ने सिरीनगर पंचायत की महिलाओं को किया जागरूक
पंचायत में हुआ महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम, 55 महिलाएं रहीं शामिल
महिलाओं को बताए उनके अधिकार, घरेलू हिंसा पर भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट की सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि खंड विकास कार्यालय कंडाघाट से आईं महिला समाज शिक्षा आयोजिका बलविंदर कौर रहीं। कार्यक्रम में चार गांव जदारी, धाली, सिरीनगर व दोलग की 55 महिलाओं ने भाग लिया।
बलविंदर कौर ने उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि घर की महिला पढ़ती है तो पूरा परिवार पढ़ जाता है। उन्होंने समाज में कुरीतियों से मुकाबला करने पर भी जोर दिया। महिला मंडल व स्वयं सहायता के कार्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, उद्योग सखी, पशुपालन सखी जैसी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं हैं और कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तो फूड प्रोसेसिंग का कार्य भी शुरू किया है जिससे वह आजीविका कमा रही हैं। उन्होंने समाज में फैल रही कुरीतियों पर भी कुठाराघात करते हुए कहा कि भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों पर नकेल कसने के लिए महिलाओं को पहले सशक्त होना पड़ेगा तभी हम इनसे लड़ सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर शकुंतला ठाकुर, सुनीता शर्मा, संध्या मेहता, रीता ठाकुर, निर्मला, प्रीतिका शर्मा, सीता, शांति देवी, नीतू, ज्योति, शीला, सरोज, दीक्षा शर्मा, गीता शर्मा, संध्या ठाकुर, सुमन, किरण, पूनम, ममता, पार्वती, शीला मेहता, नीलम मेहता, संतोष, निशा ठाकुर सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन



इनसेट

किसी भी ग्रुप में जो चंदा इकट्ठा किया जाता है उसकी मॉनिटरिंग कौन करता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों की देखरेख खंड विकास कार्यालय द्वारा की जाती है और यदि इसमें कोई महिला दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाती है। -मीना ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
महिलाओं के हित व आवाज उठाने के लिए अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र का आभार। पहले इस तरह के कार्यक्रम गांव में नहीं करवाए जाते थे। इसी अभाव में गांव की महिलाएं पढ़ी लिखी होने के बावजूद जी बहुत सी बातों और जानकारी से अंजान होती थी। अमर उजाला की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली।

सुषमा ठाकुर, महिला मंडल प्रधान जदारी

इनसेट
अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम बहुत सराहनीय है। इस तरह के अन्य कार्यक्रम होते रहने चाहिए। साथ ही नशा मुक्ति पर भी कार्यक्रम होना चाहिए। जिससे युवाओं को नशे से दूर किया जा सके। साथ ही महिलाओं को शिक्षित करने वाले कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को बधाई।


उमा ठाकुर, समाजसेवी महिला

कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला सशक्ति कार्यक्

कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला सशक्ति कार्यक्

कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला सशक्ति कार्यक्

कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला सशक्ति कार्यक्

कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला सशक्ति कार्यक्

कंडाघाट के सिरीनगर पंचायत के जदारी गांव में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला सशक्ति कार्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed