{"_id":"68bae67e70f976fc32071f25","slug":"if-pending-allowances-are-not-paid-soon-we-will-protest-solan-news-c-176-1-ssml1040-152101-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लंबित भत्तों का जल्द भुगतान नहीं किया तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लंबित भत्तों का जल्द भुगतान नहीं किया तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार के वार्षिक अधिवेशन में मांगों पर हुई चर्चा
महंगाई भत्ते व अन्य लंबित भुगतान जल्द करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को पेंशनर भवन तालाब कुनिहार में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जोशी ने की। सर्वप्रथम सभी पेंशनरों ने वर्ष भर में दिवंगत हुए पेंशनर साथियों सहित बरसात में हिमाचल में आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखा। इसके उपरांत एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ज्ञान जोशी ने वर्ष भर के आय-व्यय का ब्योरा रखा। अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि अगर सरकार जल्द पेंशनरों के लंबित भत्तों का भुगतान नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पेंशनरों ने कहा कि जब कर्मचारियों व पेंशनरों की बात आती है तो सरकार को वित्तीय संकट आड़े आता है, लेकिन प्रदेशाध्यक्षों, उपाध्यक्षों व अपने मानदेय में बढ़ोतरी से कोई फर्क नहीं पड़ता। पेंशनरों ने कहा कि सरकार संशोधित वेतन एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों का तुरंत भुगतान करने के आदेश पारित करें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एकमुश्त की एवज में 15 वर्ष तक कटने वाली राशि को भी घटाकर 10 वर्ष 8 माह के पश्चात पेंशन के साथ समायोजित करने के आदेश दिए जाएं। जबकि पहले ही कुछ राज्यों ने ऐसे आदेश पारित कर दिए है। वहीं 65, 70 और 75 वर्ष के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5, 10 व 15 प्रतिशत के लाभ को मूल वेतन पर देकर पेंशन में समायोजित किया जाना चाहिए। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि जेसीसी की बैठक जल्द बुलाई जाए ताकि लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। अधिवेशन में जगदीश पंवर, गोपाल सिंह पंवर, धनीराम तनवर, भागमल तनवर, चेतराम भार्गव, जगदीश सिंह, सूर्यकांत जोशी, ज्ञानचंद जोशी, पीसी पंवर, हरनाम सिंह, कृष्ण लाल तनवर, दिलीप पंवर, दुर्गाराम, भगवान सिंह, भगतराम, सहज राम, रतिराम पंवर, दिला राम तनवर सहित लगभग 60 पेंशनरों ने भाग लिया।