फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If payment is not made by April 20, contractors will stage a sit-in protest

Solan News: 20 अप्रैल तक भुगतान न हुआ तो ठेकेदार करेंगे धरना प्रदर्शन

Fri, 11 Apr 2025 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
आठ माह से बीबीएन में ठेेकेदारों के बिलों का नहीं हुआ भुगतान
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने पिछले आठ माह से बिलों का भुगतान न होने पर रोष जताया। ठेकेदारों ने एसडीएम नालागढ़ राजकुमार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ठेकेदारों ने कहा कि अगर 20 अप्रैल तक उनके पेमेंट का भुगतान नहीं हुआ तो वह सभी काम बंद कर देंगे और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान ठाकुर ने बताया कि वैसे तो पिछले दो सालों से विभाग की ओर से बिलों में देरी हो रही है और अब पिछले आठ माह से कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। बीबीएन से कई करोड़ रुपये के बिल ठेकेदारों के विभाग में लंबित पड़े हैं। अब नौबत यह आ गई है कि बिना पैसा काम पूरे करने कठिन हो गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब ट्रेजरी पहली तारीख को बंद हो जाती है। केवल कर्मचारियों का वेतन निकलता है और वेतन निकलने के बाद ट्रेजरी बंद हो जाती है। एसडीएम ने ठेकेदारों को उनके ज्ञापन को डीसी के माध्यम से सरकार को भेजने की बात कही। इस मौके पर कश्मीरी लाल धीमान, भूपेंद्र सिंह, विजय ठाकुर, हंसराज, प्रदीप ठाकुर, योगेश्वर राणा समेत सभी ठेकेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed